बॉलीवुड

Ranveer Singh की सालों की मुराद हुई पूरी, Deepika Padukone ने बेटी को दिया जन्म, फैंस बोले-'मिनी दीपू'

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पेरेंट्स बने गए हैं। कपल के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। कपल ने अभी तक इस खबर को ऑफिशियल नहीं किया है। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया कि एक्ट्रेस को बेटी हुई है। फैंस कपल को बेटी के जन्म की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।

Image

Ranveer Singh- Deepika Padukone (credit Pic: Instagram)

Deepika Padukone give birth to Baby Girl: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। एक्टर रणवीर सिंह हमेशा से बेटी चाहते थे। अपने पुराने इंटरव्यू में एक्टर कई बार कह चुके हैं कि वो हमेशा से दीपिका जैसी बेटी चाहते हैं। कपल के लिए ये सबसे खुशनुमा पल है। फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस गुडन्यूज को शेयर किया है। इस खबर को जानने के बाद फैंस एक्ट्रेस को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। ये भी पढ़ें- Deepika Padukone-Ranveer Singh के घर गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म

सोशल मीडिया पर फैंस कपल को बेटी के जन्म के लिए बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मिनी दीपू। दूसरे यूजर ने लिखा, रणवीर की मुराद हो गई पूरी। तीसरे यूजर ने लिखा, दीपू के जुड़वां बच्चे नहीं हुए। चौथे यूजर्स ने लिखा, घर में लक्ष्मी आई है।

दीपिका ने बेटी को दिया जन्म

एक्ट्रेस ने फरवरी महीने में फैंस संग इस गुडन्यूज को शेयर किया था। इसी के साथ एक्ट्रेस ने बताया था कि सितंबर में डिलीवरी होगी। एक्ट्रेस गणेश चतुर्थी के दिन एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती हुई थी। एक्ट्रेस के साथ उनके पति और पूरा परिवार नजर आया था। एक्ट्रेस अपनी डिलीवरी से दो दिनों पहले बप्पा की आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं। एक्ट्रेस ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आई थीं। एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था। एक्ट्रेस ने साल 2018 में रणवीर सिंह से इटली में शादी की थी। शादी से पहले कपल ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article