दीपिका पादुकोण ने कार्टियर के हाई ज्वेलरी शो में पहनी ब्लैक ड्रेस, थम गईं रणवीर सिंह की सांसें... लिखी दिल की बात

बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो ब्लैक रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। दीपिका पादुकोण बेटी को जन्म देने के बाद से ही ग्लैमरस दुनिया से थोड़ी दूर हैं और बहुत कम इवेंट्स में नजर आती हैं। दीपिका पादुकोण की तस्वीरों पर पति रणवीर सिंह ने कमेंट किया है और उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ की है।

बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण ने हाल ही में कार्टियर के हाई ज्वेलरी शो अटेंड किया। ये शो कार्टियर के मिडिल ईस्ट में 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में रखा गया था। दीपिका पादुकोण ने इवेंट से अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जिनमें वो ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। दीपिका पादुकोण ने जब से अपनी बेटी को जन्म दिया है, तब से वो मीडिया और ग्लैमर की दुनिया से थोड़ी दूर ही रह रही हैं, जिस कारण फैंस उनकी एक झलक के लिए बेताब नजर आते हैं। दीपिका पादुकोण ने जैसे ही अपनी ताजा तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की, उन्हे ंदेखकर लोगों का दिल धड़कने लगा और उन्होंने इन फोटोज पर प्यार की बरसात कर डाली। फैंस लगातार दीपिका पादुकोण की लेटेस्ट फोटोज पर कमेंट कर रहे हैं और उनके हुस्न की तारीफ कर रहे हैं।

Ranveer Deepika

रणवीर सिंह ने भी किया दीपिका पादुकोण की तस्वीरों पर कमेंट

आम लोगों के साथ-साथ दीपिका पादुकोण के पति और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भी इन फोटोज पर कमेंट किया है। रणवीर सिंह बहुत ही रोमांटिक पति हैं और कई दफा वो दीपिका पादुकोण को इस तरह से स्पेशल फील करा चुके हैं। रणवीर सिंह ने एक बार फिर से दीपिका पादुकोण को स्पेशल ट्रीटमेंट देते हुए तस्वीरों पर कमेंट किया है और उनके हुस्न की तारीफ की है। रणवीर सिंह ने तस्वीरों पर लिखा है, 'मैं तो तुम्हें देखकर मर गया...।'

End of Feed