Deepika Padukone on Mental Health: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 'परीक्षा पे चर्चा' के आठवें संस्करण में छात्रों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर स्टूडेंट्स से चर्चा की। अब बॉलवुड इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने 'परीक्षा पे चर्चा' के दूसरे एपिसोड में छात्रों संग बातचीत की है। इस दौरान दीपिका ने विद्यार्थियों को अपनी डिप्रेशन वाली कहानी के बारे में बताया। दीपिका ने कहा कि वो बेहद परेशान हो गई थी हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और डिप्रेशन से लड़ने का फैसला किया। दीपिका की इस कहानी ने सभी छात्रों को मोटिवेट किया।
दीपिका पादुकोण ने शेयर किया किस्सा
'परीक्षा पे चर्चा' के दूसरे एपिसोड में दीपिका पादुकोण ने अपनी डिप्रेशन से जूझने की कहानी शेयर की। दीपिका ने बताया कि कहा कि उस समय वो पूरी तरह से टूट गई थी। दीपिका ने कहा, 'मैं मुंबई में अकेले रहती थी मैंने डिप्रेशन के बारे में किसी को बताया नहीं था। लेकिन एक दिन मैं अपनी मां के सामने बुरी तरह रोने लगी। जब उन्होंने मेरे से पूछा कि क्या हुआ? तब मैंने उन्हें बताया कि मैं पूरी तरह निराश हो गई हूं। मुझे अब जीना का दिल नहीं कर रहा है। बाद में मैंने एक साइकोलॉजिस्ट से बात की फिर जाकर मुझे आराम मिला।' बता दें कि दीपिका पादुकोण ने छात्रों को मेंटल हेल्थ को लेकर सलाह देते हुए कहा कि भरपूर नींद और सूरज की रोशनी लेने से मन स्थिर रहता है।
इस फिल्म में नजर आई थी दीपिका पादुकोण
बताते चलें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आई थीं। इस मूवी में दीपिका ने जमकर एक्शन किया था। वहीं उनकी फिल्म कल्कि 2898 एडी भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। अब इसके दूसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
