Deepika Padukone and Siddharth Anand Fight: एक्शन फिल्मों के बड़े डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने वॉर और पठान जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब सिद्धार्थ ऋषिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म फाइटर से बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने वाले हैं। फाइटर का ट्रेलर बीते दिन 15 जनवरी 2023 को रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म का स्टारकास्ट नजर आई हैं। हालांकि फाइटर की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नहीं दिखी हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ आनंद और दीपिका पादुकोण के रिश्तों को लेकर भी कई खबरेंसामने आ रही हैं। जिनमें दावा किया जा रहा है कि दीपिका और सिद्धार्थ आनंद के रिश्ते खराब होते जा रहे हैं।
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ का अनफॉलो भी कर दिया है। हालांकि दोनों के बीच हुई इन अनबन की खबरों के पीछे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
दीपिका और सिद्धार्थ के बीच नहीं हुई अनबन
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों में यह दावा किया जा रहा है कि दीपिका (Deepika Padukone) और सिद्धार्थ (Siddharth Anand) के रिश्तों में खटास आ गई है। हालांकि इन खबरों में पूरी सच्चाई नहीं है। कई लोगों को मानना है कि सिद्धार्थ से अनबन की वजह से ही दीपिका ने उन्हें सोशल मीडिया से अनफॉलो भी कर दिया है। इस बीच दीपिका ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट से पहले सोशल मीडिया पर एक स्टोरी पोस्ट कर बाकी स्टारकास्ट को ऑल द बेस्ट कहा है। फाइटर के ट्रेलर में दीपिका और ऋतिक की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। इसी के साथ ही अनिल कपूर की एक्टिंग भी फैंस को काफी दमदार लग रही है।
