Deepika Padukone Trolling: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में अपने पति और एक्टर रणवीर सिंह के साथ कॉफी विद करण सीजन 8 में नजर आई हैं। करण जौहर के इस चैट शो में आने के बाद से ही दीपिका और रणवीर इस समय सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। कॉफी विद करण पर रिलेशनशिप पर किए अपने खुलासे के बाद से ही उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। लोग जहां दीपिका और रणवीर के रिलेशनशिप की तारीफ किया करते हैं अब वह इसे नकली बता रहे हैं। इन सब के बीच अब दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नया वीडियो शेयर किया है।
Deepika Padukone Shares a Video
यह भी पढ़ें- Tejas के डूबते ही Kangana Ranaut ने बदले अपने बोल, वीडियो साझा कर लोगों से की थिएटर जाने की गुजारिश
इस वीडियो पर करण जौहर से साथ ही खुद रणवीर सिंह ने भी रिएक्ट किया है। सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण का ये फनी वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
दीपिका के VIDEO पर रणवीर सिंह का रिएक्शन
दीपिका ने सोशल मीडिया पर वायरल मीम, 'जस्ट लुकिंग लाइक अ वाओ' पर अपना एक वीडियो बनया है। जिसमें वह खुद की खूबसूरती की तारीफ इस वायरल मीम के जरिए कर रही हैं। जिसपर रणवीर सिंह और करण जौहर ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। दीपिका के इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स को लग रहा है कि इतनी भयंकर ट्रोलिंग से भी एक्ट्रेस को फर्क नहीं पड़ रहा है।
