भगवा बिकिनी को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी! दीपिका पादुकोण के इन सीन्स पर चली कैंची

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 6, 2023, 02:15 PM IST

Deepika Padukone Saffron Bikini Approved by the CBFC?: शाहरुख खान और दीपिका अभिनीत पठान ने रिलीज से पहले ही एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। अब ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सीबीएफसी और जोशी ने दीपिका की भगवा बिकनी को जैसा का तैसा ही शाहरुख खान की पठान में रहने देने का फैसला किया है!

besharam rang Saffron Bikini Scenes Approved by the CBFC?: शाहरुख खान की 'पठान' फिल्म के गाने को लेकर जमकर विरोध किया जा रहा है। रिलीज होने से पहले ही विवादों में फंसी पठान के गाने 'बेशर्म रंग' पर खूब मामला गर्मा रहा है। गाने के बोल से लेकर दीपिका पादुकोण की ड्रेस तक, कई चीजों के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। गाने में दीपिका पादुकोण भगवा रंग की बिकिनी पहन रखी है, जिसपर खूब कॉन्ट्रोवर्सी हो रही है। अब खबर आ रही है कि दीपिका पादुकोण की भगवा बिकनी को कथित तौर पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) और उसके अध्यक्ष प्रसून जोशी द्वारा अप्रूव्ड कर किया गया है।

pathaan Film

pathaan Film

शाहरुख खान और दीपिका अभिनीत पठान ने रिलीज से पहले ही एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। अब ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सीबीएफसी और जोशी ने दीपिका की भगवा बिकनी को जैसा का तैसा ही शाहरुख खान की पठान में रहने देने का फैसला किया है। हालांकि, शाहरुख खान के एक करीबी सूत्र ने ईटाइम्स को बताया कि पठान की टीम गाने को हटाने पर विचार कर रही है। सूत्र ने कहा, 'इस पर गंभीर चर्चा चल रही है।'

End of Feed