Deepika Padukone on Nepotism: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बीते काफी समय से कॉफी विद करण सीजन 8 (Koffee With Karan 8) में दिए अपने स्टेटमेंट के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब सोशल मीडिया पर उनका एक और बयान बयान हो रहा है, जिसमें वह नेपोटिज्म को लेकर बात करती हुई नजर आ रही हैं। नेपोटिज्म को लेकर डिबेट बीते काफी समय से बॉलीवुड में चल रही है, और आउटसाइडर्स से लेकर नेपो किड्स तक हर कोई इसको लेकर अपनी राय रखता रहता है। इस पूरी डिबेट की शुरुआत भी कंगना रनौत ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण से ही की थी। अब दीपिका पादुकोण से भी इसको लेकर सवाल पूछा गया है।
Deepika Padukone on Nepotism
जिसपर रिेएक्ट करते हुए कंगना रनौत ने कहा, 'यह हमेशा से ही बॉलीवुड में था, आज भी है और हमेशा रहने वाला है।' इसी के साथ ही दीपिका ने अपने एक्सपीरियंस को लेकर भी बात की है। कई लोगों का मानना है कि वह अपने इस बयान से आलिया को टारगेट कर रही हैं। आइए दीपिका की इस स्टेटमेंट पर एक नजर डालते हैं।
'एक आउटसाइडर होने के नाते आपको..'
वोग को दिए इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने कहा, 'जब आप आउटसाइडर हैं तो 15-20 साल पहले आपके पास ज्यादा ऑप्शन नहीं हुआ करते थे। अपने लिए इस इंडस्ट्री में जगह बनाना उन लोगों के लिए काफी मुश्किल होता था जिनके माता-पिता इस बैकग्राउंड से नहीं आते थे।'
