'स्पिरिट'-'कल्कि 2' से बाहर होने पर दीपिका ने वर्किंग आवर्स पर दिया रिएक्शन, कहा- 'नई मां को सपोर्ट चाहिए होता...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 15, 2025, 09:46 AM IST

Deepika Padukone on Working Hours: फिल्म स्पिरिट (Spirit) और कल्कि 2 (Kalki 2) से बाहर होने के बाद एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू में वर्किंग आवर्स को लेकर बात की। दीपिका पादुकोण इस दौरान कई ऐसे खुलासे किए जिसने सबको हैरान कर दिया।

Deepika Padukone on Working Hours: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी हुई है। दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्मों से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। दीपिका पादुकोण अपकमिंग फिल्मों के अलावा उन मूवीज को लेकर भी खबरों में है जिससे वो बाहर हो गई है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस को फिल्म स्पिरिट (Spirit) और कल्कि 2 (Kalki 2) से बाहर का रास्त दिखा दिया गया है। अब इन सब के बीच दीपिका पादुकोण का नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए जानते हैं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इस इंटरव्यू में क्या बोला है।

Deepika Padukone Defends 8-Hour Shift

Image Source: Deepika Padukone Instagram

8 घंटे की शिफ्ट पर दीपिका पादुकोण ने कही ये बात

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह दीपिका पादुकोण का कोई फिल्म नहीं बल्कि एक्ट्रेस का इंटरव्यू है। दीपिका पादुकोण ने Harper’s Bazaar को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा कि हंड्रेड परसेंट। हर क्लिशे सही है। जब मम्मी कहती हैं, 'तुम्हें तब समझ आएगा जब खुद बनोगी', तो बिल्कुल सच। अब मेरी मां के लिए मेरी रिस्पेक्ट और बढ़ गई है। तुम प्लान कर सकते हो कि वर्क और मदरहुड को कैसे नेविगेट करोगे, लेकिन रियलिटी बिल्कुल अलग है। मुझे लगता है कि नई मां जब वर्क पर वापस आएं तो उन्हें सपोर्ट चाहिए। ये वो चीज है जिस पर मैं फोकस करना चाहती हूं। इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा कि 'हमने ओवरवर्किंग को नॉर्मल बना लिया। हम बर्नआउट को कमिटमेंट समझ लेते हैं। इंसान के बॉडी और माइंड के लिए एक दिन में 8 घंटे काम काफी है। सिर्फ तब ही बेस्ट दे सकते हो जब हेल्दी हो। बर्न्ट-आउट इंसान को सिस्टम में वापस लाना किसी का भला नहीं करता। मेरे अपने ऑफिस में हम मंडे से फ्राइडे 8 घंटे काम करते हैं। हमारे पास मेटरनिटी और पेटरनिटी पॉलिसी है। हमें बच्चों को वर्क पर लाना नॉर्मल करना चाहिए।' दीपिका पादुकोण का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed