Katrina Kaif special post for Pathaan: पठान का इंतजार खत्म हो चुका है। जैसा कि शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की 'पठान' आज 25 जनवरी को सिनेमाघरों में उतर चुकी है। ऐसे में सेलेब्स पठान को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अब कटरीना कैफ ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने प्रशंसकों के लिए एक विशेष संदेश शेयर किया है। कटरीना कैफ का ये मैसेज शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की पठान को लेकर है। अब इसीलिए दीपिका पादुकोण ने न सिर्फ कटरीना के पोस्ट को शेयर किया है बल्कि इस पर रिएक्शन भी दिया है।
कटरीना ने लिखा, 'मेरे दोस्त पठान खतरनाक मिशन पर हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में यह बेहद जरूरी है कि आप इस बारे में कुछ भी जाहिर न करें। अब आप सभी इस मिशन का हिस्सा हैं। जोया।' अब दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस पोस्ट को शेयर किया है और एक किसिंग टेडी बियर जिफ जोड़ा। यहां पोस्ट देखें:
'पठान' के साथ यशराज फिल्म्स ने एक स्पाई यूनिवर्स की घोषणा की है। इसका मतलब है कि सलमान खान, कैटरीना कैफ स्टारर 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है', ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ की 'वॉर', 'पठान' और आने वाली 'टाइगर 3' जैसी फिल्में इसी जॉनर की आने फिल्में हैं। इतना ही नहीं, इन फिल्मों के सितारे एक-दूसरे की फिल्मों में नजर आएंगे।
शाहरुख खान भी 'टाइगर 3' में कैमियो करते नजर आएंगे। पठान रिलीज के तुरंत बाद शाहरुख खान, टाइगर 3 के लिए शूटिंग करेंगे। इस प्रकार टाइगर फ़्रैंचाइजी में उनकी उपस्थिति की पुष्टि होगी। आदित्य चोपड़ा के जासूस यूनिवर्स में शाहरुख, सलमान और ऋतिक के रास्ते लगातार स्पाई के ग्रैंड फाइनल तक पहुंचने के लिए टकराते रहेंगे। सलमान, पठान में नजर आएंगे, वहीं तुरंग बाद शाहरुख भी टाइगर 3 में भी नजर आएंगे। आपको बता दें, पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हुई है।
