Pathaan release day faces boycott protests: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की 'पठान' आज 25 जनवरी को सिनेमाघरों में उतर चुकी है। हर तरह सिर्फ और सिर्फ पठान के चर्चे हो रहे हैं। पठान को लेकर बॉक्स ऑफिस पर अभी से प्रिडिक्शन लगने शुरू हो गए हैं। इसी भारी प्रमोशन के बीच फिल्म पठान को बेंगलुरु में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। विश्व हिंदू परिषद के समर्थक 'बॉयकॉट पठान' के पोस्टर के साथ बैंगलोर की सड़कों पर उतर आए। समाचार एजेंसी एएनआई के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो में, प्रदर्शनकारी फिल्म के बहिष्कार का आह्वान करने के लिए सिनेमा हॉल के बाहर एकत्र हुए दिख रहे हैं।
VHP समर्थकों ने किया शाहरुख खान की पठान का विरोध
समाचार एजेंसी एएनआई के एक ट्वीट पर वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा- 'कर्नाटक विश्व हिंदू परिषद समर्थकों ने शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की रिलीज के खिलाफ बैंगलोर में विरोध प्रदर्शन किया, पोस्टर जलाए।'
आपको बताते चलें शाहरुख खान फिल्म पठान में मुख्य भूमिका में हैं और फिल्म का निर्देशन वॉर फेम सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म को रिलीज के साथ ही प्रशंसकों से शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के एक्शन सीन्स की जमकर तारीफें हो रही हैं। चार साल के अंतराल के बाद शाहरुख ने पठान के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की है और प्रशंसकों का उत्साह देखते ही बन रहा है।
शाहरुख ने आखिरी बार बड़े पर्दे पर आनंद एल राय की जीरो में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद अभिनेता ने रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट और ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिव में कैमियो में किया था।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
