Deepika Padukone Kalki 2898 AD 2 Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में दीपिका पादुकोण ने डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की फिल्म स्पिरिट (Spirit) से अपने हाथ पीछे खींचे हैं। जिसके बाद दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वांगा के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद खबर सामने आई थी कि दीपिका पादुकोण फिल्म स्पिरिट के बाद प्रभास की मूवी कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) के सीक्वल से भी हट गई है। इस खबर ने सबको हैरान कर दिया था। अब इसको लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। जिसे जानने के बाद फैंस राहत की सांस लेंगे।
'कल्कि 2898 एडी 2' से बाहर नहीं होंगी दीपिका
दीपिका पादुकोण एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। दीपिका पादुकोण को लेकर खबर थी कि वो फिल्म कल्कि 2898 एडी 2 से एक्ट्रेस बाहर हो गई हैं। लेकिन इसी बीच Bollywood Hungama की रिपोर्ट ने इसको लेकर नया खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग तो अभी शुरू भी नहीं हुई है फिर सेट पर फ्रिक्शन कैसे हो सकता है? शूटिंग तो लगभग एक साल बाद शुरू होगी। वैसे भी दीपिका पादुकोण फिल्म कल्की 2898 एडी का अहम हिस्सा हैं। पहली पार्ट की कहानी तो उनके इर्द-गिर्द ही घूमती थी और सीक्वल में भी उनका रोल काफी इंपॉर्टेंट है। इस खबर के बाद अब साफ हो गया है कि दीपिका पादुकोण फिल्म कल्की 2898 एडी 2 से बाहर नहीं होने वाली है।
अल्लू अर्जुन की फिल्म में हुई एंट्री
इन सब के बीच दीपिका पादुकोण ने अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और डायरेक्टर अटली (Atlee) की मेगा फिल्म AA22xA6 में धमाकेदार एंट्री की है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण एक योद्धा रानी का किरदार निभाएंगी। ये उनकी अटली के साथ दूसरी फिल्म है, जो 2023 की जवान (Jawan) के बाद है।
