दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह संग 'व्हाट झुमका' गाने पर किया डांस, आलिया भट्ट के रिएक्शन ने जीता दिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 30, 2023, 07:52 PM IST

Ranveer Singh- Deepika Padukone Video: रणवीर सिंह अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में है। एक्टर ने हाल ही में अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दीपिका व्हाट झुमका गाने पर ग्रूव करते हुए नजर आ रही हैं। दोनों ने साथ में गाने को एन्जॉय कर रहे हैं।

Ranveer Singh- Deepika Padukone Video: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है। करण जौहर की फिल्म में जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को सिनेमाघरों में धमाकेदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। रणवीर अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ मूवी देखने गए थे। एक्टर ने पत्नी के साथ मस्ती करते हुए वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में रणवीर और दीपिका कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दिए और दीपिका डेनिम आउटफिट में नजर आ रही हैं। दोनों व्हाट झुमका गाने पर ग्रूव करते हुए नजर आ रहे हैं।

End of Feed