देर रात मां संग डिनर करने पहुंचीं Deepika Padukone, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर, वीडियो हुआ वायरल

Deepika Padukone Enjoy Dinner With Mom: बीते शनिवार की रात बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को अपनी मां के साथ मुंबई के एक रेस्तरां में डिनर एन्जॉय करने के बाद स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस लूज फ्लोरल शर्ट में दिखाई दें और उन्होंने फैन्स के साथ सेल्फी भी ली।

Deepika Padukone Enjoy Dinner With Mom: दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री की टैलेंटेड और खूबसूरत अदाकाराओं में से एक हैं। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इस समय प्रेग्नेंट हैं और अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोशूट कराया था, जिसे देख फैन्स उनके दीवाने हो गए थे। हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई में देर रात अपनी मां उज्जला पादुकोण के साथ डिनर एन्जॉय करने के बाद स्पॉट किया गया। दीपिका पादुकोण हमेशा की तरह बेहद स्टाइलिश और डैशिंग अंदाज में दिखाई दीं।

Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण डिनर एन्जॉय करने के बाद स्पॉट हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस डेनिम के साथ लूज फ्लोरक शर्ट में दिखाई दीं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा है। फैन्स हमेशा से ही दीपिका पादुकोण की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। बता दें इस साल की शुरुआत में दीपिका पादुकोण के अपने पति और एक्टर रणवीर सिंह के साथ प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इस साल दीपिका और रणवीर पेरेंट्स बन जाएंगे।

End of Feed