बॉलीवुड

Projeck K: आंखों में सिकंज, बिखरे हुए बाल.. प्रभास स्टारर से Deepika Padukone का फर्स्ट लुक आया सामने

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 18, 2023, 09:53 AM IST

Deepika Padukone First Look from Projeck K: प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पाटनी स्टारर प्रोजेक्ट के को टाइटल अनाउंसमेंट और टीजर 21 जुलाई का रिलीज होने वाला है। इससे पहले मूवी से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Deepika Padukone in Project K

Deepika Padukone in Projeck K: प्रोजेक्ट के फिल्म बीते काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में भारी-भरकम स्टारकास्ट जो नजर आने वाली है।प्रभास (Prabhas), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), कमल हासन (Kamal Haasan) और दिशा पाटनी (Disha Patani) स्टारर प्रोजेक्ट के (Project K) का टाइटल अनाउंसमेंट और टीजर 21 जुलाई का रिलीज होने वाला है। इससे पहले मूवी से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इससे पहले दीपिका का एक शैडो लुक सामने आया था, जिसमें दीपिका का चेहरा रिवील नहीं हुआ था। हालांकि अब दीपिका पादुकोण का फेस भी इस नए लुक में साफ-साफ दिख रहा है। फिल्म में मल्टी स्टारकास्ट मौजूद है, इस वजह से सोशल मीडिया पर इसकी हाइप भी काफी ज्यादा है। अब फिल्म का टीजर देखने के लिए भी फैंस काफी एक्साइटेड लग रहे हैं। दीपिका का प्रोजेक्ट के से ये लुक भी अब वायरल होने लगा है।

दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक आया सामने

पठान की सफलता के बाद अब दीपिका पादुकोण कई धमाकेदार फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इसी साल शाहरुख खान की एक और फिल्म जवान में भी उनका कैमियो नजर आने वाला है। जिसके बाद अगले साल जनवरी में रिलीज होने वाली प्रोजेक्ट के में भी दीपिका पादुकोण अहम रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म से दीपिका का फर्स्ट लुक अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस दीपिका के इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article