Deepika Padukone Upcoming films: थोड़ी देर पहले दीपिका पादुकोण ने खुशखबरी दी कि वे दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इस न्यूज ने फैंस को तो खुश कर दिया लेकिन मेकर्स को थोड़ा परेशान कर दिया है। अब दीपिका की आने वाली फिल्मों पर भी सवाल उठने लगे हैं। इस वक्त दीपिका के पास कई बड़ी फिल्में लाइन में हैं, जिन पर मेकर्स ने भारी-भरकम बजट लगाया है। अब चर्चा हो रही है कि उनकी प्रेग्नेंसी की वजह से इन फिल्मों की शूटिंग और रिलीज डेट प्रभावित हो सकती है, जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान होने का खतरा मंडरा रहा है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...
सिद्धार्थ आनंद और शाहरुख खान के लिए फिल्म किंग बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में हैं। दीपिका इस फिल्म के लिए 20-30 करोड़ रुपये की फीस ले रही हैं। लेकिन अब उनकी प्रेग्नेंसी की खबर से मेकर्स चिंतित हैं। दूसरी प्रेग्नेंसी के कारण शूटिंग शेड्यूल प्रभावित हो सकता है, जिससे फिल्म की रिलीज और बजट पर असर पड़ने की आशंका है। हालांकि ऐसी खबर सामने आई थी कि दीपिका ने बीते साल इस मूवी की शूटिंग शुरू कर दी थी।
800 करोड़ की फिल्म राका मे अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण साथ में नजर आएंगे। फिल्म राका के लिए दीपिका पादुकोण को 25 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अभी तक राका की शूटिंग शुरू नहीं हुई है। अब ऐसा लगता है कि दीपिका की प्रेग्नेंसी की वजह से मेकर्स को शेड्यूल में बदलाव करना होगा।
विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म महाअवतार का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी के लिए दीपिका पादुकोण का नाम चर्चा में आ रहा है। फिल्म का बजट काफी ज्यादा है। अब ये खबर सामने आई है कि इस मूवी के लिए मेकर्स ने श्रद्धा कपूर को फाइनल कर दिया है। ऐसा लगता है कि प्रेग्नेंसी की वजह से दीपिका ने खुद इस मूवी से दूरी बना ली।
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अब सभी की नजरें पठान 2 पर टिकी हुई है। रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि साल 2026 में दीपिका और शाहरुख इस मूवी की शूटिंग करने वाले हैं। हालांकि एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की वजह से फिल्म की शूटिंग पर असर पड़ सकता है।
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को लेकर भी काफी चर्चा है। इस सीक्वल में दीपिका पादुकोण फिर से नजर आने वाली हैं। मेकर्स अगर अगले कुछ महीनों में शूटिंग शुरू करने की प्लानिंग कर रहे थे, तो अब दीपिका की प्रेग्नेंसी की वजह से वह मुश्किल हो गया है। दूसरी प्रेग्नेंसी के कारण दीपिका शूटिंग से ब्रेक लेंगी, जिससे फिल्म का शेड्यूल प्रभावित होने की संभावना है।