'स्पिरिट'-'कल्कि 2' से बाहर होने पर दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं मुश्किल रास्ता चुनने से...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 30, 2025, 03:54 PM IST

Deepika Padukone on Movie Exit: बॉलीवुड की क्वीन दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने फिर से अपने बयान से हलचल मचा दी है। दीपिका पादुकोण के नए बयान को फिल्म स्पिरिट (Spirit) और कल्कि 2 (Kalki 2) के विवाद से जोड़ा जा रहा है। तो चलिए जानते हैं दीपिका पादुकोण ने क्या बयान दिया है।

Deepika Padukone on Movie Exit: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ फिल्मों को लेकर भी खबरों में बनी हुई हैं। अभी हाल ही में दीपिका पादुकोण को फिल्म स्पिरिट (Spirit) और कल्कि 2 (Kalki 2) से बाहर का रास्ता देखना पड़ा था। जिसके बाद से दीपिका पादुकोण को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच दीपिका पादुकोण का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान दीपिका पादुकोण ने दोनों फिल्मों से बाहर होने पर रिएक्शन दिया है, जिसको लेकर बी-टाउन में खूब चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं दीपिका पादुकोण ने क्या बयान दिया है।

Deepika Padukone on Movie Exit

Image Source: IMDb

दीपिका पादुकोण ने दिया ये बयान

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। अभी हाल ही में आईएमडीबी की रिपोर्ट 'ईयर्स ऑफ इंडियन सिनेमा (2000-2025)' में दीपिका पादुकोण ने एक्टर्स में चौथा और एक्ट्रेस में सबसे ज्यादा पॉपुलर टाइटल्स वाली हेडलाइनर का तमगा हासिल किया। लेकिन इस दौरान दीपिका पादुकोण ने IMDb से बातचीत के दौरान कहा कि 'जब मैंने अपने करियर की शुरुआत की तो मुझे बार-बार सुनने को मिलता था कि एक औरत को सक्सेस के लिए ऐसा करना चाहिए, वैसा करना चाहिए। मगर मैं शुरू से ही सवाल पूछने, हंगामा मचाने, मुश्किल रास्ता चुनने और पुराने ढर्रे को तोड़ने से कभी नहीं घबराई, ताकि उस सांचे को बदल सकूं जिसमें हमें फिट होने को कहा जाता है।' इसके आगे उन्होंने कहा कि 'मेरे परिवार, फैंस और साथ काम करने वालों का भरोसा मेरे लिए ताकत बना। इस भरोसे ने मुझे वो फैसले लेने की हिम्मत दी, जो मैंने लिए। उम्मीद है, ये फैसले मेरे बाद वालों के लिए रास्ता आसान करेंगे। आईएमडीबी की 25 साल की इंडियन सिनेमा वाली रिपोर्ट मेरे यकीन को और पक्का करती है कि ईमानदारी, सच्चाई और मजबूती से काम करने से चीजें बदल सकती हैं। अगर आप अपने दिल की बात पर टिके रहो, तो बदलाव मुमकिन है।' दीपिका पादुकोण का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed