Anil Sharma on Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने हाल ही में एक ऐलान किया है, जिसके बाद फिल्मी दुनिया में हलचल मच गई है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में बाहर की फिल्मों पर 100% टैरिफ लगेगा यानी विदेशी मूवीज को अमेरिका में रिलीज करने के लिए दोगुनी कीमत चुकानी पड़ेगी। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब रिएक्शन आ रहे हैं। इसी बीच गदर 2 (Gadar 2) जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने भी इसको लेकर Times Now से खास बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने जो कहां उसको लेकर बी-टाउन में काफी चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं अनिल शर्मा ने क्या कहा है।
टैरिफ पर अनिल शर्मा ने दिया ये रिएक्शन
डायरेक्टर अनिल शर्मा एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। अनिल शर्मा ने अभी हाल ही में ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ पर बयान दिया है। Times Now से बातचीत के दौरान डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कहा, 'अभी तक कोई साफ गाइडलाइंस नहीं आई हैं। मुझे लगता है कि डोनाल्ड ट्रंप इस बात से ज्यादा परेशान हैं कि लॉस एंजिल्स में 40% प्रोडक्शन बंद हो चुका है और ज्यादातर शूटिंग सब्सिडी के चक्कर में अमेरिका से बाहर हो रही है। उनका इशारा शायद इस तरफ है कि बाहर की फिल्में अमेरिका में रिलीज होंगी या नहीं, अभी तक गाइडलाइंस पूरी तरह साफ नहीं हैं। जब तक गाइडलाइंस क्लियर नहीं होंगी, तब तक इस पर कुछ बोलना मुश्किल है।' अनिल शर्मा ने ये भी बताया कि पूरी दुनिया में फिल्म इंडस्ट्री की हालत खराब हो रही है। और उन्हें लगता है कि ट्रंप का ये फैसला असर डालेगा। अंत में डायरेक्टर ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि ये फैसला अभी लागू हुआ है या आसानी से लागू होगा। अभी तो बस एक ट्वीट है और डोनाल्ड सर के ट्वीट्स तो आते ही रहते हैं। वो अपने देश के बारे में सोच रहे हैं, ये उनकी अपनी सोच है। तो हमें इस पर बोलने की जरूरत नहीं और अभी कोई साफ गाइडलाइंस भी नहीं हैं कि हम इस पर ढंग से कुछ कह सकें।'
'गदर 2' ने मचा दिया था धमाल
डायरेक्टर अनिल शर्मा की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म में अमीषा पटेल (Ameesha Patel) और सनी देओल (Sunny Deol) अहम रोल में थे।
