पैपराजी पर भड़कीं दीपिका पादुकोण, बोलीं- यहां अलाउड नहीं है ये

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 19, 2023, 04:53 PM IST

Deepika Padukone Viral Video: दीपिका पादुकोण का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस पैपराजी पर भड़क जाती हैं। एक्ट्रेस को पैपराजी का बैक स्टेज उनकी सास के साथ फोटो लेना पसंद नहीं आता है। फैंस एक्ट्रेस के वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Deepika Padukone Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले ही फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का फैशन शो अटेंड किया था। इस फैशन शो में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट शो स्टॉपर बने थे। शो में रणवीर की पत्नी दीपिका पादुकोण और उनकी मां भी पहुंची थीं। महीनेभर बाद एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस बैक स्टेज अपनी सासु मां के साथ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस पैपराजी को इस तरह से बैकस्टेज फोटो लेने के लिए डांट लगाती हैं।

End of Feed