बॉलीवुड

अंबानी के गणेशोत्सव में साथ पहुंचे दीपिका पादुकोण के पिता और ससुर, लोगों ने दी आने वाले नन्हें मेहमान के लिए बधाइयां

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। एक्ट्रेस इस समय में अस्पताल में भर्ती है। एक्ट्रेस के सास-ससुर हाल ही में अंबानी के गणेश उत्सव में नजर आए। दोनों ने पैपराजी को साथ में पोज दिया। एक्ट्रेस के पिता और ससुर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

Deepika-Ranveer Singh (credit Pic: Instagram)

दीपिका पादुोकण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने पहले बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कपल को हाल ही में एचएन रिलायंस अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था। दीपिका और रणवीर के साथ उनका परिवार पहुंचा था। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि कपल जल्द गुडन्यूज शेयर करने वाले हैं। इस बीच एक्ट्रेस के पिता प्रकाश पादुकोण और ससुर जगजीत सिंह भवनानी ने अंबानी के घर पर गणेश उत्सव के आयोजन में हिस्सा लिया। दोनों साथ में इस कार्यक्रर्म में शामिल हुए थे। एक्ट्रेस के पिता और ससुर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज दिया। ये भी पढ़ें-Jawan के एक साल होने पर शाहरुख खान ने मनाया जश्न, शेयर किया शानदार वीडियो

प्रकाश पादुकोण और जगजीत सिंह अपने बच्चों की जगह पर इस कार्यक्रर्म में शामिल होने आए थे। होने वाले दादा और नाना के चेहरे पर खुशी साफ-साफ दिखाई दे रही है। रणवीर और दीपिका का पूरा परिवार इस समय अस्पताल में है। गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले एक्ट्रेस अपने पति के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं। एक्ट्रेस ग्रीन कलर की बनारसी साड़ी में नजर आई थीं। रणवीर भी दीपिका के साथ ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए थे। हर किसी को नन्हें मेहमाने के आने का बेसब्री से इंतजार है।

अंबानी के गणेश उत्सव में साथ दिखे एक्ट्रेस के पिता और ससुर

जल्द माता पिता बनेंगे रणवीर-दीपिका

रणवीर और दीपिका जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। एक्ट्रेस ने कुछ ही दिनों पहले बेबी बंप फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थी। दीपिका के साथ रणवीर भी नजर आए थे। एक्ट्रेस के फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई थी। एक्ट्रेस ने फरवरी महीने में फैंस संग अपनी प्रेग्नेंसी की गुडन्यूज को शेयर किया था। इसी के साथ बताया था कि उनका बच्चा सिंतबर में आएगा। एक्ट्रेस ने साल 2018 में रणवीर से इटली में शादी की थी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article