बॉलीवुड

'Jawan' को एक साल होने पर Shah Rukh Khan ने मनाया जश्न, शेयर किया शानदार वीडियो

Shah Rukh Khan's Jawan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ब्लॉकबस्टर 'जवान' (Jawan) को एक साल पूरा हो गया है। इस मौके पर शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर फिल्म के कई प्रतिष्ठित सीन्स को जोड़कर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है।

Image

Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan's Jawan: साल 2023 में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने तीन-तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थीं। इन फिल्मों में से एक 'जवान' (Jawan) भी थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस भी धांसू कमाई की थी। शाहरुख खान ने फिल्म 'जवान' को एक साल पूरा होने एक बाद अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में फिल्म के कई आइकॉनिक सीन्स हैं। शाहरुख खान द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को फैन्स बार-बार देख रहे हैं। इतना ही नहीं फैन्स ने शाहरुख खान की तारीफों के पुल भी बांधने शुरू कर दिए हैं।

शाहरुख खान ने 'जवान' के एक साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में फिल्म के कई प्रतिष्ठित सीन्स को दिखाया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाहरुख खान के साथ नयनतारा और दीपिका पादुकोण की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री खूब पसंद की जा रही है। वहीं दूसरी ओर विजय सेतुपति विलेन के रूप में हमेशा की तरह धांसू लग रहे हैं। इसके अलावा शाहरुख गर्ल्स स्क्वाड के साथ भी दिखाई दिए। वीडियो शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। शाहरुख खान ने कहा कि एटली आपके बिना इस फिल्म को बनाना पॉसिबल नहीं था।

एटली कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, नयनतारा, प्रियामणि, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। यह फिल्म 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1148 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। आने वाले दिनों में शाहरुख खान को फिल्म 'किंग' में बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article