De De Pyaar De 2: जीरो कट के साथ पास हुई अजय देवगन की फिल्म, रनटाइम भी हुआ रिवील

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 8, 2025, 01:06 PM IST

De De Pyaar De 2 New Update: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn), रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और आर. माधवन (R Madhavan) की फिल्म दे दे प्यार दे 2 (De De Pyaar De 2) को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म दे दे प्यार दे 2 को...

De De Pyaar De 2 New Update: बॉलीवुड के फेमस सितारे अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दे दे प्यार दे 2 (De De Pyaar De 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अजय देवगन की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले फिल्म दे दे प्यार दे 2 का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया था। अब फिल्म दे दे प्यार दे 2 की रिलीज से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म दे दे प्यार दे 2 से जुड़ा क्या नया अपडेट सामने आया है।

De De Pyaar De 2 New Update

Image Source: De De Pyaar De 2 Movie

बिना कट के पास हुई फिल्म

अजय देवगन एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म दे दे प्यार दे 2 को लेकर खबरों में हैं। CBFC ने इसे बिना एक कट के क्लियर कर दिया और रनटाइम भी रिवील हो गया है। CBFC ने इसे U/A 13+ रेटिंग दी, मतलब फैमिलीज के लिए परफेक्ट है। कोई कट नहीं, बस रॉ और रिलेटेबल कंटेंट। रनटाइम 147.10 मिनट (करीब 2 घंटे 27 मिनट) है, जो पहले पार्ट से थोड़ा लंबा है। इस खबर के सामने आने के बाद मेकर्स के साथ-साथ फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि ये फिल्म साल 2019 में आई 'दे दे प्यार दे (De De Pyaar De)' का सीक्वल है। फिल्म दे दे प्यार दे को लोगों का खूब प्यार मिला था।

End of Feed