बॉलीवुड

Dhurandhar: 'मौत का दूत' बनकर बवाल मचाएंगे Arjun Rampal, ट्रेलर रिलीज से चार दिन पहले सामने आया भयंकर लुक

Dhurandhar Arjun Rampal Epic Look As Angel Of Death: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह अपनी धमाकेदार फिल्म 'धुरंधर' के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। उनकी इस फिल्म से हाल ही में अर्जुन रामपाल का लुक सामने आया है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

Image

फोटो क्रेडिट- अर्जुन रामपाल, रणवीर सिंह इंस्टाग्राम

Dhurandhar Arjun Rampal Epic Look As Angel Of Death: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह अपनी धमाकेदार फिल्म 'धुरंधर' के साथ छोटे पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। 'धुरंधर' के ट्रेलर के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, साथ ही फैंस भी इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर रिलीज से कुछ दिनों पहले ही 'धुरंधर' से अर्जुन रामपाल का धमाकेदार लुक सामने आया है। फिल्म में वह 'मृत्यु का दूत' बनकर बवाल मचाने वाले हैं। वहीं उनके लुक ने दर्शकों की फिल्म के लिए एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दी है। 'धुरंधर' (Dhurandhar) से सामने आए अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) के लुक को देख फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं।

'धुरंधर' (Dhurandhar) से जुड़े लुक को अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें उनका तेवर और अंदाज देखने लायक रहा। उनके पोस्टर के कैप्शन में लिखा नजर आया, "मृत्यु का दूत। गिनती शुरू हो चुकी है। 4 दिन बाकी हैं। धुरंधर का ट्रेलर 12 नवंबर को दोपहर 12 बज कर 12 मिनट पर रिलीज होगा। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।" हाथ में सिगार लिये अर्जुन रामपाल का पोस्टर में देखने लायक रहा। उनकी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अब इंतजार नहीं हो रहा है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "ये एपिक होने वाला है।"

बता दें कि अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) के अलावा 'धुरंधर' (Dhurandhar) में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगी। बता दें कि आदित्य धर के निर्देशन में तैयार हुई ये फिल्म स्पाई एक्शन थ्रिलर मूवी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय खन्ना और संजय दत्त फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आएंगे। कई मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि 'धुरंधर' असल जिंदगी की घटना से प्रेरित फिल्म है। फिल्म का टीजर देखकर ही लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई थी, वहीं अब ये देखना होगा कि 'धुरंधर' का ट्रेलर दर्शकों पर क्या नई छाप छोड़ता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article