Dasara Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार नानी (Nani) की फिल्म दशहरा (Dasara) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म में नानी के साथ कीर्ति सुरेश लीड रोल में है। ये एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट है। दर्शकों के बीच इस फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है। लोग फिल्म में नानी की एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
Dasara Box Office Collection (Credit pic: instagram)
ट्रेड एनालिस्टों के मुताबिक फिल्म को फर्स्ट डे पर बंपर ओपनिंग मिली है। पहले ही दिनों सिनेमाघरों में भीड़ देखने को मिली। फिल्म के ओपनिंग के आंकड़े सामने आ गए है। नानी की इस फिल्म का हिंदी बेल्ट को भी बेसब्री से इंतजार था। एक्टर इस फिल्म का जोरशोर से प्रमोशन कर रहे थे।
दशहरा की बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 17 से 20 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म में नानी और कीर्ति की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। नानी की ये फिल्म हिंदी में भी रिलीज हुई है। ये एक मास एंटरटेनमेंट फिल्म है। इस फिल्म में नानी एक दम अलग लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म में नानी दमदार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है। नानी और कीर्ति के अलावा फिल्म में दीक्षित शेट्टी लीड रोल में है।
नानी की दशहरा के साथ आज अजय देवगन की फिल्म भोला भी रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों की मिली- जुली प्रतिक्रिया मिली है। भोला एक्शन से भरपूर फिल्म है। फिल्म में अजय के साथ तब्बू लीड रोल में है। भोला का निर्देशन अजय देवगन ने किया है। ये एक्टर के करियर की चौथी फिल्म है जिसका निर्देशन उन्होंने खुद किया है। फिल्म में दमदार एक्शन सीन्स है। लोग एक्शन सीन्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
