Daayra New Poster Out: जंगली पिक्चर्स की अपकमिंग फिल्म दायरा (Daayra) को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म के मेकर्स ने अब करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) के सोलो पोस्टर्स रिलीज कर दिए हैं। दोनों पोस्टर्स में उनके किरदारों की अलग-अलग झलक देखने को मिल रही है। करीना फिल्म में डीसीपी अजूनी कोहली का किरदार निभा रही हैं, जबकि पृथ्वीराज डीसीपी रमन कुमार के रोल में नजर आएंगे। पोस्टर्स सामने आने के बाद फिल्म की कहानी और दोनों पुलिस अफसरों के किरदारों को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Daayra को लेकर मेघना गुलजार ने लिखा लंबा पोस्ट, करीना-पृथ्वीराज के किरदारों का खोला राज
दमदार है स्टार्स का लुक
करीना कपूर खान के पोस्टर में उनका किरदार काफी दमदार नजर आ रहा है। चेहरे पर गंभीरता और आंखों में गजब का कॉन्फिडेंस दिखाई देता है। पोस्टर में पीछे चलते ट्रकों का बैकग्राउंड है, जो माहौल और खास बना है। वहीं ‘दायरा’ के लोगो पर लगी पुलिस टेप भी पोस्टर को एक अलग लुक दे रही है। दूसरी तरफ, पृथ्वीराज सुकुमारन का पोस्टर ज्यादा शांत लेकिन उतना ही असरदार है। वो डीसीपी रमन कुमार के किरदार में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच नजर आ रहे हैं। चेहरे की सख्ती और उनके एक्सप्रेशन देखकर लगता है कि किरदार के अंदर काफी गुस्सा दबा हुआ है। फिल्म के दोनों पोस्टर आते ही सोशल मीडिया पर छा गए हैं। करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Daayra का न्यू पोस्टर आउट, करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन को देख गदगद हुए लोग
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘दायरा’ का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) ने किया है। फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और इसकी कहानी यश केस्वानी, सीमा अग्रवाल और मेघना गुलजार ने मिलकर लिखी है। खास बात यह है कि मेघना गुलजार और जंगली पिक्चर्स की यह तीसरी साझेदारी है। इससे पहले दोनों ‘तलवार’ और ‘राजी’ जैसी फिल्मों के लिए साथ काम कर चुके हैं। जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज पहली बार इस फिल्म के लिए साथ आए हैं। फिल्म का निर्माण जंगली पिक्चर्स और डॉ. जयंतीलाल गडा की पेन स्टूडियोज ने किया है, जबकि इसे पेन मरुधर डिस्ट्रीब्यूट करेगा। ‘दायरा’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।
