Rajpal Yadav Debt Case : दोबारा जेल नहीं जाएंगे राजपाल यादव! पार्टी को पूरी रकम वापस करेंगे, चेक बाउंस मामले में क्या बोला कोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने माना कि अभिनेता की तरफ से काफी रकम जमा की जा चुकी है, लेकिन अदालत ने कहा कि अगर पूरा बकाया चुकाया जाता है तो मामला खत्म हो सकता है।

Rajpal Yadav Debt Case : चेक बाउंस मामले में फंसे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होने के दिन दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने माना कि अभिनेता की तरफ से काफी रकम जमा की जा चुकी है लेकिन अदालत ने कहा कि अगर पूरा बकाया चुकाया जाता है तो मामला खत्म हो सकता है। सुनवाई के दौरान राजपाल यादव के वकील ने अदालत को बताया कि हमने नियमित जमानत के लिए याचिका दाखिल कर दी है। साथ ही, यह भी जानकारी दी कि संबंधित कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को अब तक 4.45 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है और 25 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट दिया जा रहा है।

Rajpal Yadav debt case

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव

इस पर कोर्ट ने कहा कि अभिनेता की तरफ से पर्याप्त धनराशि जमा की जा चुकी है, इसलिए फिलहाल उन्हें दोबारा जेल भेजने की जरूरत नहीं है। सुनवाई के दौरान जज ने सीधे तौर पर राजपाल यादव से पूछा कि क्या उन्होंने लोन लिया था। इस पर अभिनेता ने साफ शब्दों में स्वीकार किया कि हां, उन्होंने कर्ज लिया था।

End of Feed