'Chandu Champion' Screening: विद्या बालन का ट्रांसफॉर्मेशन देख दंग रह गए फैन्स, घटाया कई किलो वजन

Vidya Balan At Chandu Champion Screening: 13 जून की रात को विद्या बालन लोकप्रिय एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की नई फिल्म 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) की स्पेशल स्क्रीनिंग में मौजूद रहीं। फिल्म खत्म होने के बाद विद्या बालन (Vidya Balan) का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देख हरकोई उनकी तारीफ कर रहा है।

Vidya Balan At Chandu Champion Screening: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की नई फिल्म 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) 14 जून यानी आज के दिन सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से दर्शक फिल्म देखने के लिए बेकरार थे। कार्तिक आर्यन की यह फिल्म भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। बीते दिन निर्माताओं में कार्तिक आर्यन स्टारर 'चंदू चैंपियन' की मुंबई में सेलेब्स के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग होस्ट की। इस दौरान अनन्या पांडे, अरशद वारसी, शनाया कपूर, अंगद बेदी और ऋचा चड्ढा सहित कई कलाकार फिल्म देखने पहुंचे। 'चंदू चैंपियन' की स्पेशल स्क्रीनिंग के समय विद्या बालन (Vidya Balan) ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सभी का ध्यान खींचा।

Vidya Balan

विद्या बालन का ट्रांसफॉर्मेशन देख हर किसी ने एक्ट्रेस की तारीफ की। 'चंदू चैंपियन' की स्क्रीनिंग के दौरान विद्या बालन ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दीं। एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखा था। विद्या बालन ने कई किलो वजन किया है। वह अपने भतीजे के साथ स्क्रीनिंग के लिए पहुंचीं। सोशल मीडिया पर इस समय विद्या बालन के लुक्स की खूब तारीफ हो रही है।

End of Feed