Chandu Champion Twitter Review: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चर्चित एक्टर कार्तिक आर्यन ने एक बार फिर बड़े परदे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। एक्टर की फिल्म चंदू चैंपियन आज 14 जून को सिनमाघरों में रिलीज हो गई है जिससे फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। चंदू चैंपियन मुरलीकांत पेटकर की जीवन पर आधारित फिल्म है जिन्होंने भारत के लिए पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक जीता था। ऐसे में फिल्म का पहला शो देखने गए दर्शकों ने अपने रिव्यू सोशल मीडिया पर शेयर किए जो पढ़ने में काफी अच्छे लग रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए फिल्म चंदू चैंपियन का ट्विटर रिव्यू।
कबीर खान डायरेक्टेड फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दी देश विदेश के लोग इस फिल्म का इंतेजार कई समय से कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म देखने के बाद ट्विटर पर एक यूजर ने रिव्यू देते हुए लिखा कि यह फिल्म इस बात का सबूत है कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) में प्रतिभा है, जो किसी भी भूमिका को बखूबी निभा सकते हैं!।वहीं दूसरा यूजर तारीफ़ों के पुल बांध लिखता है कि 'पर्दे पर चैंपियन बन कर उभरे है कार्तिक उन्होंने फिल्म के माध्यम से करियर के बेस्ट परफॉमेंस दी है, थिएटर से निकलने के बाद इस फिल्म को देखने से कुछ कर गुजरने की चाहत पैदा होती है।
दर्शकों के मुताबिक फिल्म को पांच में से 3 और 4 के बीच रेटिंग दी है लगता है कार्तिक का ये नया रोल दर्शकों के दिलों में घर कर गया है। फिल्म को साजिद नादियावल ने प्रोड्यूस किया है। मुरलीकांत पेटकर पहले एक रेस्लर थे लेकिन आर्मी में भर्ती होने के बाद एक फायरिंग के दौरान उनके शरीर में 9 गोलियां लगी थी, जिसके बाद वह फ्रीस्टाइल तैराक बने।
