बॉलीवुड

Singham 3 के रिलीज डेट को लेकर Ajay Devgn ने दिया रिएक्शन, बोले-हमें कोई जल्दबाजी नहीं है

Singham 3: अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'सिंघम 3' के रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा सकते हैं। अब एक्टर ने इसके पीछे का कारण बताया है। उन्होंने कहा कि फिल्म कंप्लीट नहीं हुई और हमें कोई जल्दीबाजी नहीं है।

Image

Ajay Devgn (credit Pic: Instagram)

Singham 3: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'औरों में कहां दम था' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म में अजय के साथ तबू, जिमी शेरगिल, शांतनु महेश्वरी और सईं मांजरेकर लीड रोल में हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर एक्टर ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम 3 को लेकर बात की। एक्टर से पूछा गया कि आखिर क्यों सिंघम 3 की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। एक्टर ने इसके पीछे का कारण बताया है।

सिंघम 3 की रिलीज डेट पर अजय देवगन ने दिया बयान

एक्टर ने कहा, मुझे नहीं लगता है कि हम 15 अगस्त को फिल्म रिलीज करेंगे। हमें कोई जल्दबाजी नहीं है। बहुत बार जल्दी जल्दी में काम खराब हो जाता है इसलिए हम फिल्म को कंप्लीट करने में पूरा समय लेंगे। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। लेकिन मेकर्स इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा सकते हैं।

क्या दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म अब दिवाली के खास मौके पर रिलीज होगी। सिंघम 3 में अजय के साथ दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। सिंघम 3 के साथ अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 की 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है। मेकर्स ने फिल्म कप्लीट नहीं करने की वजह से रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। हालांकि मेकर्स ने नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article