Chandu Champion First Review: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म में कार्तिक ने पहले पैरांलपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया है। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के रिलीज से एक दिन पहले दिल्ली में चंदू चैंपियन की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। स्पेशल स्क्रीनिंग में मुरलीकांत पेटकर भी शामिल हुए थे। फिल्म देखने के बाद मुरलीकांत काफी इमोशनल हो गए। कार्तिक की परफॉर्मेंस ने उनकी आंखों में आंसू ला दिया है।
Kartik Aaryan (credit Pic: Instagram)
कार्तिक उस समय मुरलीकांत को संभालते हुए नजर आए। मुरलीकांत का इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म देखने के दौरान कई दर्शक इमोशनल होते हुए नजर आए। ये इस बात का प्रूफ है कि एक्टर ने दमदार परफॉर्मेंस दी है। कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की पहली स्क्रीनिंग का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्टर ने कैप्शन लिखा,चंदू चैंपियन की पहली स्क्रीनिंग खुद उस शख्स के साथ, सम्मान, खुशी और आंसुओ से भरी एक शाम असली चैंपियन के साथ। वो इंसान जिसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया श्री मुरलीकांत पेटकर!
चंदू चैंपियन की पहली स्क्रीनिंग पर इमोशनल हुए मुरलीकांत पेटकर
फिल्म खत्म होने के बाद दर्शक मुरलीकांत पेटकर को स्टैंडिंग ओवेशन देते हैं। एक्टर भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक्टर ने इस फिल्म के लिए जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया है। एक्टर ने फैट टू फिट की फोटो शेयर की थी। कार्तिक की फिल्म कल यानी 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।फिल्म को थिएटर में दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। इसका मेकर्स को बेसब्री से इंतजार है।
