Chandrachur Singh ने परिवार के खिलाफ दर्ज कराई FIR, दादा की वसीयत में फर्जी साइन का लगाया आरोप

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 30, 2026, 06:39 PM IST

Chandrachur Singh Property Case: चंद्रचूड़ सिंह इन दिनों फिल्मों नहीं, बल्कि एक पारिवारिक संपत्ति विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

Chandrachur Singh Property Case: ‘जोश’ (Josh) और ‘माचिस’ (Maachis) जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने वाले एक्टर चंद्रचूड़ सिंह (Chandrachur Singh) एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि परिवार से जुड़ा एक गंभीर विवाद है। एक्टर ने अपने परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि उनके दादा की वसीयत में कथित तौर पर फर्जी साइन किए गए थे और इसी के जरिए उनके पिता को पुश्तैनी संपत्ति में मिलने वाले हक से वंचित किया गया। तो चलिए जानते हैं खबर क्या है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Chandrachur Singh Property Case

चंद्रचूड़ सिंह ने परिवार के खिलाफ दर्ज कराया केस (Image Source: AI)

चंद्रचूड़ सिंह ने किया केस

एक्टर चंद्रचूड़ सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह चंद्रचूड़ सिंह से जुड़ी एक खबर है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। PTI के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर चंद्रचूर सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके दादा ठाकुर हरेंद्र पाल सिंह 1997 में विवादित वसीयत लिखे जाने के समय गंभीर रूप से बीमार थे। उनकी शिकायत के अनुसार अलीगढ़ के बाहर जलालपुर गांव के बड़े जमींदार उनके दादा उस वक्त कानूनी दस्तावेज पर दस्तखत करने की हालत में नहीं थे। एक्टर ने अपने चाचा गंगा सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों पर दादा के दस्तखत जाली बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस दस्तावेज का इस्तेमाल उनके पिता स्वर्गीय कैप्टन बलदेव सिंह को विरासत के अधिकार से वंचित करने के लिए किया गया। चंद्रचूड़ सिंह ने ये भी कहा कि कथित वसीयत लिखे जाने के समय उनके पिता अलीगढ़ में मौजूद नहीं थे। उन्होंने बताया कि एक और चाचा पुनिया प्रताप सिंह दादा से पहले गुजर चुके थे। एक्टर का आरोप है कि विवादित वसीयत में शामिल प्रमुख संपत्तियों का बड़ा हिस्सा बाद में सालों में बेच दिया गया। शुक्रवार शाम पत्रकारों से बात करते हुए सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत जुटा लिए हैं। एफआईआर दर्ज कराने के बाद उन्होंने पुलिस के सामने अपना बयान भी दर्ज कराया।

End of Feed