Diwali पर बेटों से दूर रहकर तड़पीं Celina Jaitly, डर बयां कर बोलीं- मां का प्यार मत भूलना...

Celina Jaitly Stays Away From Sons On Diwali: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सेलिना जेटली लगातार दूसरी दिवाली अपने बेटों से दूर रहीं। उन्होंने पोस्ट शेयर कर अपना दर्द बयां किया।

Celina Jaitly Stays Away From Sons On Diwali: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। लेकिन इन दिनों सेलिना जेटली निजी जिंदगी से जुड़ी परेशानियों से गुजर रही हैं। सेलिना जेटली ने इस साल लगातार दूसरी बार अपने बेटों से दूर होकर दिवाली मनाई है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बेटों से दूर होने का दर्द बयां किया। सेलिना जेटली ने तीनों बच्चों के साथ फोटो पोस्ट की। उन्होंने अपना डर साझा करते हुए लिखा कि कहीं मेरे बेटे अपनी मां का प्यार न भूल जाएं। सेलिना जेटली की ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana की तारीफ में Ram Gopal Varma ने पढ़े कसीदे, रणबीर-यश की एक्टिंग ने जीता दिल

Celina Jaitly ने बयां किया दिवाली पर बेटों से दूर रहने का दर्द (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    सेलिना जेटली ने अपने तीनों बेटों को पोस्ट में याद किया। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "विंस्टन, विराज और अर्थु, तुम्हारी बहुत याद आती है... मेरी जिंदगी की सबसे रोशन दिवाली सिर्फ तुम्हारे साथ ही थी, मेरे बेटों। मैंने तुम्हें बड़े प्यार से पाला। यकीन नहीं होता कि यह तुम्हारे बिना मेरी दूसरी दिवाली है। जब पहली बार तुम्हें अल्ट्रासाउंड में देखा था, तभी से तुम तीनों मेरी जिंदगी की रोशनी बन गए थे। मुझे तुम्हारी वो पहली छोटी-छोटी किक आज भी याद हैं, जो मेरे जन्मदिन के एक दिन पहले मेरे लिए किसी तोहफे से कम नहीं थीं। मुझे हर समोसा, हर पानी पुरी, हर केक, हर सिनेमन रोल और हर लादी पाव याद है, जो मैंने तुम्हारे लिए इतने प्यार से बनाए थे।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Alia Bhatt Diwali Photos: राहा की क्यूटनेस ने लूटा दिल, कपूर परिवार की दिवाली की अनदेखी तस्वीरें वायरल

    End of Feed