पहलगाम आतंकी हमले के बाद अबीर गुलाल को बायकॉट करने की उठी मांग, फवाद-वाणी पर भी बरसा गुस्सा

#BoycottAbirGulaal: 9 मई को रिलीज होने वाली वाणी कपूर (Vaani Kapoor) और फवाद खान (Fawad Khan) की फिल्म अबीर गुलाल (Abir Gulaal) पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। पहलगाम आतंकी हमले ने 20 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है, जिसके बाद देशवासियों के बीच में गुस्सा है। देशवासी लगातार वाणी-फवाद की फिल्म अबीर गुल्ला को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं।

#BoycottAbirGulaal: पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। आतंकियों ने हिन्दुओं से धर्म पूछ-पूछकर उन्हें गोली मारी है, जिसके बाद देशभर में काफी गुस्सा हैं। देशवासी लगातार भारतीय सरकार से आतंकियों का इलाज करने की गुहार लगा रहे हैं ताकि भविष्य में किसी की हिम्मत न हो कि वो भारतवासियों पर इस तरह से जुल्म कर सके। पहलगाम में हुए आतंकी हमले का गुस्सा वाणी कपूर (Vaani Kapoor) और फवाद खान (Fawad Khan) की अपकमिंग फिल्म अबीर गुलाल (Abir Gulaal) पर भी बरस रहा है। बीती रात से ही भारतीय अबीर गुलाल को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं।

Abir Gulaal

क्यों हो रही है फिल्म अबीर गुलाल को बायकॉट करने की मांग

अगर आपको ये जानकारी नहीं है कि फिल्म अबीर गुलाल को बायकॉट करने की मांग क्यों हो रही है तो बता दें कि इसमें पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म अबीर गुलाल के ऐलान के बाद से ही लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लोगों का गुस्सा चरम पर है और वो लगातार इस फिल्म को बैन करने की मांग उठा रहे हैं।

End of Feed