Ranbir Kapoor की तू झूठी मैं मक्कार ने 10 वें दिन किया 4 नई फिल्मों से ज्यादा कलेक्शन, कपिल और रानी की फिल्म को चटाई धूल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 18, 2023, 06:43 PM IST

17 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर 4 नई फिल्मों ने दस्तक दी। सबसे ज्यादा चर्चा कपिल शर्मा की ज्विगाटो और रान मुखर्जी की मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे को लेकर थी। लेकिन दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इन चारों फिल्मों से ज्यादा रणबीर कपूर की तू झूठी मैं मक्कार ने कलेक्शन किया।

इस शुक्रवार यानी 17 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर चार फिल्में एक साथ रिलीज हुई है। चारों फिल्मों में सबसे ज्यादा चर्चा कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की ज्विगाटो (Zwigato) और रानी मुखर्जी की मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे की थी। इन दिनों फिल्मों को लेकर फैंस के बीच जबदरस्त बज बना हुआ था। इसके अलावा कन्नड़ फिल्म कब्जा भी रिलीज हुई जिसे हिंदी भाषा में डब किया गया था। शुभ निकाह भी थिएटर्स में रिलीज के लिए पहुंची। लेकिन आपको ये बात जानकर हैरान होगी कि इन चारों फिल्मों के ओपनिंग अमाउंट से ज्यादा रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhooti Main Makkar) ने कलेक्शन किया।

bollywood film box office collection (credit pic: social media)

रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। रानी मुखर्जी की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे है। इस फिल्म में लोगों को रानी मुखर्जी की एक्टिंग काफी पसंद आई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 1.27 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। दर्शकों को फिल्म का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

End of Feed