बॉलीवुड

रणबीर कपूर ने उर्फी जावेद के फैशन सेंस को बताया बेकार, करीना के शो में सरेआम की बेइज्जती

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 18, 2023, 10:06 PM IST

रणबीर कपूर अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को लेकर चर्चा में है। एक्टर करीना कपूर खान के शो व्हॉट विमेन वॉन्ट में नजर आए। बेबो ने रणबीर से उर्फी जावेद के फैशन सेंस को लेकर सवाल किया। एक्टर ने बताया कि उन्हें उर्फी का फैशन सेंस बैड टेस्ट लगता है।

Image

ranbir kapoor and urfi javed (credit pic: instagram)

उर्फी जावेद (Uorfi Javed) अक्सर अपने अतरंगी फैशन सेंस की वजह से चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस अपने लुक्स को लेकर हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उर्फ सिर्फ आम लोगों का ही नहीं सेलेब्स का भी ध्यान खींचती हैं। करण जौहर के शो कॉफी विद करण में रणवीर सिंह ने उर्फी के फैशन सेंस की तारीफ करते हुए उन्हें फैशन ऑइकन बताया था। वहीं, मसाबा ने भी उर्फी के कमाल के फैशन सेंस की तारीफ की थी। करीना कपूर खान ने अपने शो व्हॉट विमेन वॉन्ट में रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) से उर्फी के फैशन सेंस पर सवाल पूछते हुए कहा कि आपको क्या लगता है। एक्टर ने कहा बैड टेस्ट।

दरअसल करीना ने रणबीर कपूर से कहा कि मैं आपको कुछ लोगों की ड्रेस देखनी है और बताना है कि उनका फैशन सेंस कैसा है और वो कौन है? एक्ट्रेस पर्पल कलर के आउटफिट में ड्रेस दिखाती है। रणबीर कहते हैं कि ये आप हो। इस पर करीना कहती हैं काश मैं होती? लेकिन तुम इसे जानते हो। इस पर एक्टर ने उर्फी का नाम लिया और उनके फैशन सेंस को बैड टेस्ट बताया।

रणबीर ने उर्फ के फैशन सेंस को बताया बेकार

एक्टर ने कहा कि मैं इस तरह के फैशन को पसंद नहीं करता हूं। लेकिन मेरा मानना है कि अगर आप उस कपड़े कंफर्टेबल हो तो ठीक है। करीना ने इसी सेगमेंट में प्रियंका की मेट गाला वाली ड्रेस दिखाई जिसमें उनका चेहरा नहीं दिख रहा था। एक्टर ने पहचानते हुए कहा ये प्रियंका चोपड़ा है। वो कमाल की हैं और बेहतरीन है। उनके अंदर वो कमाल का फैशन सेंस है। उनका फैशन सेंस अच्छा है।

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को लेकर चर्चा में है। एक्टर की फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। रणबीर संदीप वांगा की फिल्म एनिमल में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। एनिमल का फर्स्ट लुक कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article