बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म के आइकोनिक कैरेक्टर श्याम, राजू और बाबूराव के पर्दे पर वापसी का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही हेरा फेरी 3 की स्टार कास्ट की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। हेरा फेरी पॉपुलर फ्रेंचाइजी है और इसके तीसरे पार्ट पर जल्द काम शुरू होने वाला है। फिल्म में सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) ने श्याम का किरदार निभाया था। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में हेरा- फेरी 3 को लेकर बात की है।
उन्होंने कहा, आज से 17 साल पहले हेरा फेरी रिलीज हुई थी। इतने लंबे समय बाद के बाद उसी प्वाइंट से फिल्म की कहानी को दिखाने का कोई मतलब नहीं है। एक एक्टर के तौर पर एक शानदार स्किप्ट थी जिसमें श्याम, राजू और बाबूराव की इमोशनली जर्नी को दिखाया गया था। मैं हेरा फेरी 3 के लिए बहुत ही एक्साइटेड हूं।
हेरा फेरी 3 को लेकर सुनील शेट्टी को हुई चिंता
उन्होंने इसी के साथ इस फिल्म को लेकर अपना डर भी जाहिर किया। एक्टर ने कहा, हेरा फेरी की कहानी ने लोगों के दिल को छूआ था। मैं चाहता हूं कि हेरा फेरी 3 को भी जनता का उतना ही प्यार मिले। इस फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिरी महीनों में होगी। मेकर्स सभी एक्टर्स के साथ डेट फाइनल करने में लगे हुए है। हेरा फेरी 3 में ओरिजिनल कास्ट के साथ- साथ संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में होंगे।
हेरा फेरी 3 में कार्तिक आर्यन भी लीड रोल में होंगे। कार्तिक फिल्म में अक्षय कुमार का रोल प्ले करेंगे। दरअसल अक्षय ने हेरा फेरी 3 में राजू का किरदार करने से मना कर दिया था। एक्टर ने कहा कि मुझे उस रोल की भूमिका उतनी पसंद नहीं आई जिसकी वजह से मैं इस फ्रेंचाइजी से बाहर हूं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करे तो सुनील शेट्टी इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजक्ट की शूटिंग में बिजी है।
