Nidhi Dutta and Binoy Gandhi became Parents: बॉलीवुड स्टार सनी देओल की अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 की प्रोड्यूसर निधि दत्ता को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे फैंस गदगद हो गए हैं। निधि ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। निधि दत्ता और उनके पति बिनोय गांधी के घर माता लक्ष्मी आई है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही कपल के फैमिली में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। फैंस समेत बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे निधि दत्ता और बिनोय गांधी को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच प्रोड्यूसर निधि दत्ता का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है पोस्ट पर..
image source- nidhi dutta instagram
निधि दत्ता ने दी खुशखबरी
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। इसके माध्यम से निधि दत्ता और बिनोय गांधी ने सभी को ये बता दें कि है कि वे पैरेंट्स बन चुके हैं। पोस्ट शेयर करते हुए निधि ने कैप्शन में लिखा, 'सितारा दत्त गांधी 7.7.2025'। जानकारी के लिए बता दें कि सितारा का जन्म 7 जुलाई को हुआ था। निधि दत्ता ने पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे है। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने लिखा, 'बधाई हो' वहीं एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते हुए लिखा, 'सितारा, इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है।'
कब रिलीज होगी बॉर्डर 2
बताते चलें कि निधि दत्ता की अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस मूवी में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। बॉर्डर 2 साल 2026 में 23 जनवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। मालूम हो कि फिल्म बॉर्डर 1997 में रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।
