Saiyaara Twitter Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे और अनीत पड्डा के डेब्यू को लोग सालों-साल तक याद रखने वाले हैं। आज यानी 18 जुलाई 2025 को अहान और अनीत की मोस्ट अवेटेड फिल्म सैयारा बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। जब इस फिल्म का ट्रेलर आउट हुआ था तभी से ही लोगों ने सैयारा को देखने का मन बना लिया था। अब फिल्म रिलीज होने के साथ ही हर जगह छा गई है। फैंस समेत बॉलीवुड के सितारे इस मूवी का रिव्यू कर रहे है। अब तक हर एक शख्स मूवी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही दे रहा है। वहीं ट्विटर पर तो सैयारा ने धमाल मचा दिया है। फिल्म रिलीज होते ही एक्स पर ट्रेंड करने लगी है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं ट्विटर पर मूवी के बारे में लोग क्या बात कर रहे है।
सैयारा ने रिलीज होते ही ट्विटर पर मचाया धमाल
अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म सैयारा का दबदबा ट्विटर पर साफ दिखाई दे रहा है। आज सुबह से ही ये मूवी एक्स पर छाई हुई है। काफी समय बाद किसी फिल्म का इतना बज बना है। ये कहना गलत नहीं होगा कि अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी ने बड़े पर्दे पर आग लगा दी है। दोनों की एक्टिंग को देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा है कि वे पहली बार एक्टिंग कर रहे है। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, 'आपके यहां इस फिल्म का कैसा क्रेज है हमारे इधर तो मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हो गए है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'लव स्टोरी पर बनी सैयारा साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म होगी।' ऐसे ही लोग अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी पर प्यार बरसा रहे हैं।
सैयारा के डायरेक्टर की हो रही तारीफ
बताते चलें कि फिल्म सैयारा को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है, बता दें कि मोहित दिल छू लेने वाली लव स्टोरीज जैसे आशिकी 2स एक विलेन और मलंग के लिए मशहूर हैं। यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित सैयारा की कहानी भी मोहित सूरी ने लिखी है। फिल्म की स्टोरी ने लोगों का दिल जीत लिया है। आशिकी 2 के बाद कोई ऐसी रोमांटिक फिल्म आई है, जिसे लोग इतना पसंद कर रहे है। सैयारा के टाइटल सॉन्ग के लिए गजब का क्रेज है। इस सॉन्ग को सुनकर लोग मदहोश हो गए है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि सैयारा पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार करती है।
