Rajkummar Rao- Patralekhaa Romantic: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार राजकुमार राव (Rajkummar Rao) इन दिनों अपनी फिल्म 'मालिक' को लेकर सुर्खियों में हैं। राजकुमार राव की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही है। फिल्म का कलेक्शन लोगों की उम्मीद से काफी कम है। फिल्म के कम कलेक्शन की खबरों के बीच अब राजकुमार राव का एक फोटोज सामने आया हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस फोटो में राजकुमार राव अपनी पत्नी पत्रलेखा (Patralekhaa) के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई दिए। राजकुमार राव की इन फोटोज को लेकर खूब चर्चा हो रही है।
राजकुमार ने किया पत्रलेखा को किस
एक्टर राजुकमार राव एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कोई फिल्म नहीं फोटोज जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इन फोटोज को राजकुमार राव की पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इन फोटोज में राजकुमार राव अपनी पत्नी पत्रलेखा को पूल में लिप किस करते नजर आ रहे हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा के इन फोटोज ने आते ही सोशल मीडिया गदर काट दिया है। इन फोटोज को फैंस जमकर शेयर करते नजर आ रहे हैं। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं राजकुमार राव और पत्रलेखा की ये रोमांटिक फोटोज।
पापा बनने वाले हैं राजकुमार राव
बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा ने अभी हाल ही में कुछ दिनों पहले प्रेगनेंसी अनाउंसमेंट की है। जिसके बाद से फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा ने मिलकर इस खबर को फैंस को बताया था। इसी बीच सामने आए राजकुमार राव और पत्रलेखा के फोटोज ने लोगों का दिल जीत लिया है। लोग राजकुमार राव को बेस्ट हसबैंड बताते हुए नजर आए। तो किसी का ध्यान पत्रलेखा के प्रेगनेंसी ने अपनी तरफ खींच लिया। राजकुमार राव और पत्रलेखा के इन फोटोज को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
