Bollywood Stars on India-Pakistan Asia Cup Match: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में इंडिया-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इसको लेकर काफी विरोध देखने को मिल रहा है। इसकी वजह पहलगाम अटैक (Pahalgam Attack) जिसमें इंडिया के कई लोग मारे गए थे। इस हमले में सीधा हाथ पाकिस्तान का था। जिसके बाद अब इंडिया में इस मैच को लेकर हलचल मच गई है। इस मैच को लेकर आम लोगों के साथ-साथ भी नेता रिएक्शन देते नजर आए। अब बॉलीवुड स्टार्स ने भी इंडिया-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर अपनी राय रखी है। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड के स्टार्स ने इंडिया-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर क्या कहा है।
Image Source: Pinterest
सुनील शेट्टी ने मैच पर दिया ये रिएक्शन
सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने ANI से बातचीत के दौरान इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मैच पर कहा कि 'ये वर्ल्ड स्पोर्ट्स बॉडी का मामला है। उनके नियम मानने पड़ते हैं, क्योंकि कई खेल और खिलाड़ी इसमें शामिल हैं। एक भारतीय होने के नाते, मेरा मानना है कि ये हमारा पर्सनल फैसला है कि मैच देखना है या नहीं, जाना है या नहीं। लेकिन क्रिकेटर्स को खेलने के लिए दोष देना गलत है, उनसे देश का प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद की जाती है। मुझे लगता है कि यह एक ऐसा निर्णय है जो हमें लेना है। ये आपको तय करना है कि आप में से प्रत्येक क्या करना चाहता है। ये बीसीसीआई के हाथ में नहीं है। यह एक विश्व खेल संस्था है और आप किसी को दोष नहीं दे सकते'
अशोक पंडित ने किया विरोध
एएनआई से बात करते हुए इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) के चीफ अशोक पंडित (Ashoke Pandit) ने कहा, 'ये देश के लिए काला दिन है। हम इतने बेपरवाह नहीं हो सकते। हमारे क्रिकेटर्स को थोड़ी शर्म करनी चाहिए; पैसा सब कुछ नहीं है। मैं क्रिकेटर्स से कहना चाहता हूं कि जिन लोगों के लिए आप खेलते हैं, उनके हाथ भारतीयों के खून से रंगे हैं। हमने टीवी चैनल्स से अपील की है कि इस मैच का प्रसारण न करें।'
जायद खान ने कहा रिश्ते बनने दो
न्यूज एजेंसी एएनआई जब जायद खान (Zayed Khan) पूछा गया कि दोनों देशों के बीच सियासी तनाव के बावजूद क्या मैच खेलना चाहिए, तो उन्होंने कहा, 'क्यों नहीं यार, खेल तो खेल है। जो रिश्ते बन सकते हैं, बनने दो।'
सतीश शाह ने किया मैच का बायकॉट
एक्टर सतीश शाह ने इंडिया-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के बायकॉट करने का फैसला लिया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि 'मैं हर सच्चे देशभक्त भारतीय से अनुरोध करता हूं कि इंडिया-पाकिस्तान मैच का बहिष्कार करें। बस टीवी बंद कर दें। मेरे लिए तो हमारी टीम का सम्मान कम हो गया है।'
