23 साल बाद मणिपुर में लौटा बॉलीवुड 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' दिखाकर मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

URI-The Surgical Strike Screening in Manipur: मणिपुर में पिछले 23 साल से एक आतंकवादी संगठन ने बॉलीवुड फिल्मों की स्क्रीनिंग पर पाबंदी लगा रखी थी जिसके बाद से वहां कोई भी बॉलीवुड मूवी रिलीज नहीं हुई। आखिरी बार 1998 में फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' की स्क्रीनिंग हुई थी। उसके बाद वहां के लोगों ने कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं देखी।

URI-The Surgical Strike Screening in Manipur: कल 15 अगस्त को देश ने आजादी के 77 साल पूरे होने का उत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया। हर किसी ने इसे अपने तरीके सेलिब्रेट किया, लेकिन देश के राज्य मणिपुर ने बरसों पुरानी पाबंदी को तोड़ते हुए अपने राज्य में स्वतंत्रता दिवस मनाया। मणिपुर के छात्र संगठन आदिवासी संगठन हमारा स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एचएसए) ने 23 साल से चली आ रही बॉलीवुड फिल्मों के बैन की इस तानाशाही को खत्म करते हुए मंगलवार को बॉलीवुड मूवी उरी द सर्जिकल स्ट्राइक की स्क्रीनिंग की और राज्य के लोगों को इसे दिखाया। दरअसल मणिपुर में पिछले 23 साल से एक आतंकवादी संगठन ने बॉलीवुड की फिल्मों की स्क्रीनिंग पर पाबंदी लगा रखी थी जिसके बाद से वहाँ कोई भी बॉलीवुड मूवी रिलीज नहीं हुई। आखिरी बार 1998 में फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' की स्क्रीनिंग हुई थी। उसके बाद वहाँ के लोगों ने कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं देखी।

URI-The Surgical Strike Screening in Manipur

बता दें कि मणिपुर के छात्र संगठन ने 23 साल से चली आ रही पाबंदी को कल तोड़ते हुए बॉलीवुड फिल्म 'उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक 'की स्क्रीनिंग पूरे राज्य में की गई। बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की इस फिल्म में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई सर्जिकल स्ट्राइक को दिखाया गया है जो एक सत्य घटना पर आधारित है। इस फिल्म को देखकर मणिपुर के लोगों ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। बता दें कि एक आतंकी संगठन ने साल 2000 में बॉलीवुड फिल्मों को विदेशी और माहौल को खराब करने वाली बताकर बैन कर दिया गया था। बहुत कम लोग जानते हैं कि इस मामले में मणिपुर की राज्य सरकार भी कुछ नहीं कर पाई थी।

End of Feed