Bollywood Celebs on Kiara-Sidharth Wedding Video: बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने 7 फरवरी के दिन अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के साथ 7 फेरे लेकर घर बसाया। सिद्धार्थ और कियारा के फैंस लम्बे वक्त से इनकी शादी की इनसाइड वीडियो देखने के लिए बेकरार थे क्योंकि ये बॉलीवुड का सबसे चर्चित कपल है। सिड-कियारा ने कुछ देर पहले ही फैंस के साथ अपनी वेडिंग वीडियो शेयर की, जिसने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। वेडिंग वीडियो में सिड-कियारा काफी क्यूट लग रहे हैं। इनकी खूबसूरत वीडियो पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं। नीतू कपूर से लेकर श्रद्धा कपूर समेत कई सितारे अब तक इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और सिड-कियारा की जोड़ी पर प्यार लुटा रहे हैं।
Kiara-Sidharth का जयमाल वीडियो देख भार आयीं बॉलीवुड सितारों की आंखों, Neetu Kapoor-Shraddha Kapoor बोलीं 'ये सपने जैसा...'
बॉलीवुड सेलेब्स ने सिड-कियारा की वेडिंग वीडियो पर लुटाया प्यार
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की वेडिंग वीडियो पर बॉलीवुड सेलेब लगातार कमेंट कर रहे हैं। रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'कितनी प्यारी जोड़ी है।' अदाकारा रकुलप्रीत सिंह ने कमेंट में लिखा है, 'कितनी प्यारी जोड़ी है, मेरी आंखों में तो आंसू आ गए हैं।' करीना कपूर भी कमेंट करने के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं, उन्होंने कमेंट में लिखा है, 'उफ्फ...।' आप बॉलीवुड सेलेब्स के कमेंट नीचे देख सकते हैं:
Kiara-Sidharth का जयमाल वीडियो देख भार आयीं बॉलीवुड सितारों की आंखों, Neetu Kapoor-Shraddha Kapoor बोलीं 'ये सपने जैसा...'
Kiara-Sidharth का जयमाल वीडियो देख भार आयीं बॉलीवुड सितारों की आंखों, Neetu Kapoor-Shraddha Kapoor बोलीं 'ये सपने जैसा...'
जल्द ही बॉलीवुड सेलेब्स को दावत खिलाएंगे सिड-कियारा
अदाकारा कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही बॉलीवुड सेलेब्स को दावत खिलाएंगे। बताया जा रहा है कि सिड-कियारा 12 फरवरी के दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री को रिसेप्शन देंगे, जिसमें सलमान खान से लेकर अजय देवगन समेत कई बड़े सितारे शामिल होंगे। सिद्धार्थ-कियारा के इंडस्ट्री में सभी से अच्छे रिश्ते हैं, जिस कारण इन दोनों ने पूरी इंडस्ट्री के दावत दी है।
