Rajeev Verma ही नहीं... एक्टिंग से भर गया इन 7 सितारों का भी दिल, छोड़ दी इंडस्ट्री

एक्टर राजीव वर्मा ने खुलासा किया है कि वो मायानगरी छोड़कर छोटे शहर में शांतिमय जिंदगी बिता रहे हैं। उनसे पहले भी कई बॉलीवुड कलाकार रातों रात इंडस्ट्री छोड़कर जा चुके हैं। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं...

एंटरटेनमेंट वर्ल्ड का ग्लैमर ही कुछ ऐसा है कि हर कोई खिंचा चला आता है। आप इंडस्ट्री से रिश्ता रखते हो या फिर आउटसाइडर हो... एंटरटेनमेंट वर्ल्ड का हिस्सा हर कोई बनना चाहता है। हालांकि इंडस्ट्री में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो यहां काम करने के बाद और लोकप्रियता पाने के बाद भी यहां से भाग खड़े होते हैं। इन कलाकारों को ग्लैमर की दुनिया इतना परेशान कर देती है कि इन्हें इसे छोड़कर ही शांति मिलती है। अपनी आज की खास रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही 5 कलाकारों के नाम बताएंगे जो लोकप्रिय होने के बाद ग्लैमर वर्ल्ड को छोड़कर चले गए।

Bollywood Actors who quit movies

Bollywood Actors who quit movies

1. राजीव वर्मा (Rajeev Verma)

Rajeev Verma (Image Source: Social Media)

बॉलीवुड एक्टर राजीव वर्मा को दर्शकों ने कई फिल्मों में पिता के रोल में देखा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी और लोगों के दिलों में कुछ ही समय में खास जगह बना ली। इसके बाद वो बॉलीवुड की तरफ बड़े और उन्होंने सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया से शुरुआत की। इस फिल्म में वो सलमान खान के पिता बने और पर्दे पर छा गए। सालों तक फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से किनारा कर लिया और भोपाल शिफ्ट हो गए। (ये भी पढ़ें: Vaibhav Suryavanshi को हीरो लेना चाहता है ये धांसू डायरेक्टर, ट्वीट करके किया शॉक)

End of Feed