प्रकाश कौर और धर्मेंद्र के रिश्ते पर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा - 'मां ने हमेशा पिता का...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 2, 2025, 10:03 AM IST

Bobby Deol On His Mother-Father Relation: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में बॉबी देओल अपनी मां प्रकाश कौर और पिता धर्मेंद्र के रिश्ते को लेकर बोलते नजर आए। साथ ही बॉबी देओल ने पत्नी तान्या को लेकर भी दिल की बातें बोले।

Bobby Deol On His Mother-Father Relation: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही धर्मेंद्र का एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक्टर की एक आंख पर पट्टी बंधी नजर आई। इसके बाद अब बॉबी देओल का एक इंटरव्यू सुर्खियों में है, जिसमें वो अपने पिता धर्मेंद्र की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी को बिना तलाक दिए हेमा मालिनी संग शादी कर ली थी। इसको लेकर कई बार सवाल भी उठे। अब धर्मेंद्र की पहली पत्नी की इस बारे में क्या राय रही और उन्होंने एक्टर के जीवन में कितना साथ दिया, इस सब को लेकर बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में जवाब दिया है।

Bobby Deol on Father Mother Relation

हर मोड़ पर दिया पापा का साथ

फिल्म 'एनिमल' से बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी करने वाले एक्टर बॉबी देओल ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में बॉबी देओल अपने पापा-मम्मी धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के बारे में बात करते नजर आए। बॉबी देओल ने कहा कि 'मेरी कामयाबी सिर्फ मेरे पिता की मेहनत का नतीजा नहीं है, बल्कि इसमें मेरी मां और दादी का भी बड़ा हाथ है। शादी के बाद मेरी पत्नी ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई है। वह हर कदम पर मेरे साथ रही, चाहे अच्छा वक्त हो या बुरा, उसने मेरा साथ कभी नहीं छोड़ा। ठीक वैसे ही जैसे मेरी मां ने मेरे पिता का हमेशा साथ दिया। मेरी सबसे बड़ी हिम्मत मेरी पत्नी तान्या हैं। उन्होंने मुझ पर भरोसा रखा और हर बार मुझे यह एहसास दिलाया कि मैं कुछ खास हूं।' इसके आगे उन्होंने कहा कि 'मुझे लगता है कि मेरे पापा ने जिस तरह से जीना चाहा, वैसा ही जिया।'

End of Feed