संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की फिल्म एनिमल (Animal) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), बॉबी देओल (Bobby Deol) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। फिल्म में बॉबी के किरदार अबरार हक को दर्शकों ने खूब पसंद किया। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्हें संदीप वांगा की फिल्म एनिमल में कास्ट किया गया। इसके पीछे की कहानी बेहद दिलचस्प है। बॉबी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि जब वो सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग खेल रहे थे तब उनकी एक फोटो क्लिक की गई थी। उन्होंने बताया कि उनके पास कुछ खास काम नहीं था।
Bobby Deol (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Tejasswi Prakash को बोल्ड अंदाज में देख भड़के यूजर्स, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कहा- 'बेशर्म'
एक्टर ने कहा- बेकारी के दिन काम आ गए
जब मैं पहली बार संदीप से मिला था तो उन्होंने मुझे मेरी वो फोटो दिखाई थी। आज भी वो फोटो मेरे फोन में है। उस फोटो में मेरे जबरदस्त एक्सप्रेशन की वजह से मुझे फिल्म में कास्ट किया गया। एक्टर ने आगे कहा कि बेकारी के दिन काम आ गए।
एक्टर ने आगे बताया कि एनिमल का शूट चल रहा था इस दौरान एक सीन में मेरी एक्टिंग देखने के बाद सेट पर मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाई। मैंने संदीप से पूछा कि क्या हुआ उन्होंने कहा कि तुमने अवॉर्ड विनिंग परफॉर्मेंस दी है। एक्टर ने कहा कि मुझे कुछ समय के लिए यकीन नहीं हुआ। एनिमल में बॉबी के काम को लोगों ने खूब पसंद किया है। फिल्म में भले ही उनके कम स्पेस दिया गया है लेकिन एक्टर ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों के दिल में अमिट छाप छोड़ी है।
