Bobby Deol ने 'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट संग हुई अनबन की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच

Bobby Deol on Alia Bhatt: बॉबी देओल को लेकर खबरें आ रही थी कि 'अल्फा' के सेट पर उनकी अनबन आलिया भट्ट से हुई है। इन खबरों पर अब बॉबी देओल ने चुप्पी तोड़ दी है।

Bobby Deol on Alia Bhatt: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बंदर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह मूवी 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके अलावा बॉबी देओल के पास फिल्म 'अल्फा' भी है, जिसमें अभिनेता को आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी के साथ अहम रोल में देखा जाएगा। बॉबी देओल को खबरें आ रही हैं कि फिल्म 'अल्फा' (Alpha) के सेट पर उनकी आलिया भट्ट के साथ अनबन हुई है। ऐसे में अब इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए बॉबी देओल ने असली सच बताया है। (इसे भी पढ़ें:'फर्क नहीं पड़ता', Anupamaa-दिग्विजिय के बॉन्ड ट्रोल हुए Sachin Tyagi, दिया मुंहतोड़ जवाब (EXCLUSIVE) )

Bobby Deol-Alia Bhatt

बॉबी देओल-आलिया भट्ट (Pic Credit: Instagram)

आलिया भट्ट संग अनबन की अफवाहों पर बोले बॉबी देओल

इंडिया टीवी के साथ बात करते हुए बॉबी देओल ने आलिया भट्ट के साथ हुई बहस की अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। बॉबी देओल ने कहा कि एक दोस्त ने मुझे भी स्क्रीनशॉट भेजा था। बॉबी देओल ने कहा, 'मुझे भी एक दोसर ने भेजा था उस अफवाह का स्नेपशॉट। मैं खुद हैरान हो गया था। लोग इतने वेल्ले हैं कि कुछ भी लिख के बना देते हैं।' बोबी देओल ने आलिया भट्ट की भी तारीफ की और कहा कि 'अल्फा' के सेट पर वह बेहद प्रोफेशनल थीं। अभिनेता ने बताया कि इस मूवी के एक्शन सीन्स की भी आलिया भट्ट ने पूरी तैयारी की थी। (इसे भी पढ़ें: 'मेरे मिसकैरेज के जिम्मेदार विजय', Bigg Boss फेम एक्ट्रेस ने CM पर लगाए गंभीर आरोप, बोली- '8 लोगों के खिलाफ केस')

बॉबी देओल ने आगे कहा, 'आलिया भट्ट एक अच्छी अदाकारा हैं और वो बहुत प्रोफेशनल भी हैं। वो बहुत मेहनत करती हैं। आलिया भट्ट ने अपने एक्शन सीन्स की पूरी तैयार की थी। ऐसे में मुझे नहीं समझ में आया कि किसने क्या सोचकर ये सब लिखा। मैं इन चीजों पर सफाई नहीं देना चाहता हूं। इन सब बातों में कोई सच्चाई नहीं है। लोग इंस्टाग्राम से प्रभावित रहते हैं लेकिन उस पर 90% कहानियां सही नहीं होती हैं।'

End of Feed