YRF की स्पाई यूनिवर्स में हुई Bobby Deol की एंट्री, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म में बनेंगे विलेन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 28, 2024, 02:58 PM IST

एनिमल के रिलीज के बाद बॉबी देओल आदित्य चोपड़ा की स्पाई यूनिवर्स फिल्म में नजर आने वाले हैं। एक्टर स्पाई यूनिवर्स फिल्म में विलेन का रोल प्ले करेंगे। इस फिल्म में बॉबी के साथ आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। आइए जानते हैं फिल्म की शूटिंग कब तक शुरू होगी?

बॉबी देओल के सितारे बुलंदियों पर है। एनिमल में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। एक्टर के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्टर आदित्य चोपड़ा की स्पाई यूनिवर्स में शामिल होंगे। एक्टर स्पाई यूनिवर्स में विलेन का रोल प्ले करेंगे। इस फिल्म में बॉबी के साथ आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। आलिया स्पाई एजेंट के रोल में होंगी। फिल्म का निर्देशन शिव रावेल ने किया है। हालांकि अभी तक इस फिल्म के नाम का खुलासा नहीं हुआ है।

एनिमल के बाद एक्टर के लिए बड़ा प्रोजेक्ट होने वाला है। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की स्पाई मूवी में बॉबी खतरनाक लुक में नजर आएंंगे। एक्टर के साथ सभी तरह के पेपर वर्क कंप्लीट हो गया है। इस फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिरी महीनों में शुरू होगी।

End of Feed