बॉलीवुड

एयरपोर्ट पर Bobby Deol को देख टूट पड़ीं भीड़, फोटो खिंचवाने के लिए मची होड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 5, 2024, 12:56 PM IST

Bobby Deol Viral Video: बॉबी देओल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक्टर संग फोटो खिंचवाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। एक्टर के स्वीट जेश्चर ने जीता फैंस का दिल।

Image

Bobby Deol Viral Video (credit pic: instagram)

Bobby Deol Viral Video: बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दिनों फिल्म एनिमल (Animal) की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। एक्टर का फिल्म में भले ही छोटा रोल था लेकिन उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। एक्टर हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर बिना किसी सेक्योरिटी के नजर आए। बॉबी को देखकर फैंस ने उन्हें घेर लिया। फैंस के बीच में एक्टर संग फोटो और सेल्फी खींचने की होड़ मच गई। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बॉबी देओल का वीडियो हुआ वायरल

बॉबी ने इस दौरान सभी फैंस के साथ फोटो खिंचवाईं। एक्टर के जेश्चर ने फैंस का दिल जीत लिया। फैंस एक्टर के वायरल वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, बॉबी वीरे आप ग्रेट हो। दूसरे यूजर ने लिखा, लॉर्ड बॉबी जैसा कोई नहीं। बॉबी ने हाल ही में अपने पिता धर्मेंद्र के साथ फोटो शेयर की थी।

एक्टर ने फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। एनिमल के बाद एक्टर सूर्या की कंगुवां में नजर आएंगे। कंगुवां में सूर्या, बॉबी और दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा एक्टर दो तेलुगु फिल्म में भी नजर आएंगे। एक्टर के लिए साल 2024 धमाकेदार होने वाला है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article