टीवी मसाला

Bigg Boss 17: अंकित गुप्ता के बाद उड़ारियां की इस एक्ट्रेस ने खोली Isha Malviya का पोल, कहा- 'सबसे बड़ी झूठी'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 5, 2024, 12:30 PM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में ईशा मालवीय अक्सर कहती हैं कि अभिषेक कुमार टॉक्सिक है। एक्ट्रेस ने बताया था कि नए साल पर अभिषेक ने उन्हें थप्पड़ मारा था। ईशा के इस झूठ से उड़ारियां एक्ट्रेस ने पर्दा उठाया है।

Image

abhishek and isha malviya (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar), ईशा मालवीय (Isha Malviya) और समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) ने बतौर कंटेस्टेंट्स एंट्री की थी। तीनों स्टार्स ने साथ में उड़ारियां शो में काम किया था। अभिषेक और ईशा रिलेशनशिप में थे। लेकिन उनका रिलेशनशिप कॉफी टॉक्सिक था जिस वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया था। शो पर ईशा ने बताया था कि नए साल की पार्टी में अभिषेक ने उन्हें थप्पड़ मारा था। इस पर उड़ारियां एक्ट्रेस कमल दादियाल ने चुप्पी तोड़ी है।

कमल दादियाल ने शो में ईशा और प्रियंका चाहर चौधरी की मां का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि जिस पार्टी की ईशा बात कर रही थी। उसमें वो भी मौजूद थीं। अभिषेक ने ईशा के बर्ताव को लेकर उससे सवाल पूछा था। लेकिन उन्हें थप्पड़ नहीं मारा था। दोनों पार्टी के बाद साथ में गए थे।

उड़ारियां एक्ट्रेस ने खोली ईशा की पोल

एक्ट्रेस ने ईशा मालवीय को झूठी कहा है। इससे पहले अंकित गुप्ता ने कहा था कि ईशा शो में झूठ बोल रही हैं। उन्हें पता है कि अभिषेक को क्लॉस्ट्रोफोबिया है। ईशा और अभिषके घर में अपने रिलेशनशिप की पुरानी बातों को लेकर बार-बार लड़ते हैं। शो के होस्ट सलमान खान भी ईशा और अभिषेक को समझा चुके हैं कि नेशनल टेलीविजन पर अपनी इज्जत की धज्जियां मत उड़ाओ। लेकिन झगड़े में दोनों ये बात भूल जाते हैं। घर में ईशा और अभिषेक के बीच में आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई होती रहती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article