बॉलीवुड

आलिया भट्ट की 'अल्फा' से लीक हुआ बॉबी देओल का किलर लुक, एनिमल के अबरार को भी भूल जाएंगे

YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्म अल्फा को लेकर काफी बज बना हुआ है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में है। फिल्म से बॉबी देओल का नया लुक सामने आया है। एक्टर का नया लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ। इस नए लुक में एक्टर बेहद हैंडसम लग रहे हैं।

Image

Alia Bhatt and Bobby Deol (credit Pic: Instagram)

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी पहली फीमेल लीड एक्शन फिल्म 'अल्फा' को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में आलिया के साथ शरवरी वाघ (Sharwari Wagh) और बॉबी देओल (Bobby Deol) मुख्य भूमिका में है। बॉबी फिल्म में निगेटिव रोल प्ले करेंगे। बॉबी और आलिया को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। इस फिल्म के आलिया कड़ी ट्रेनिंग कर रही है। एक्ट्रेस अपनी हर फिल्म के कड़ी मेहनत करती हैं। वहीं, बॉबी देओल का नया लुक सामने आया है। एक्टर का ये नया लुक उनकी अपकमिंग फिल्म अल्फा के लिए है। एक्टर नए लुक के साथ अनंत अंबानी के रिस्पेशन पार्टी में शामिल हुए थे। नए लुक में बॉबी किलर लग रहे थे।

अनंत और राधिका के मंगल उत्सव में बॉबी ब्लू कलर के कुर्ते पजामे में नजर आए थे। एक्टर ने अपने लुक को सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया था। एक्टर ने अपने बालों को छोटा करवा लिया है और उनकी दाढ़ी भी हल्की सफेद नजर आ रही थी। एक्टर ने नए लुक में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। एक्टर की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फैंस एक्टर के नए लुक पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

एक्ट्रेस ने शेयर किया था एल्फा का टीजर

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एल्फा का टीजर शेयर किया था। टीजर में एक्ट्रेस कहती हैं, ग्रीक अल्फाबेट का सबसे पहला अक्षर और हमारे प्रोगाम का मोटो... सबसे पहले.. सबसे तेज... सबसे वीर ध्यान से देखो तो हर शहर में एक जंगल है और जंगल में हमेशा राज करेगा एल्फा। आखिरी में लिखा होता है फिल्मिंग। टीजर दर्शकों को काफी पंसद आया है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है। वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की ये सातवीं फिल्म होगी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article