Exclusive! Nitesh Tiwari की रामायण में कुंभकरण नहीं बनेंगे Bobby Deol, इस वजह से फिल्म से हुए बाहर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 16, 2024, 08:41 AM IST

Bobby Deol in Nitesh Tiwari Ramayan: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल को लेकर खबर सामने आ रही थी कि वह नितेश तिवारी की रामायण में नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर यह खबर काफी वायरल हो रही है। इस बीच अब इस खबर की पूरी सच्चाई सामने आ गई है। अधिक जानकारी के लिए यह रिपोर्ट पढ़ें।

Bobby Deol in Nitesh Tiwari Ramayan: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने हाल ही में संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म एनिमल के जरिए बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त वापसी कर ली है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बॉबी देओळ की फिटनेस और लाजवाब एक्टिंग के ही चर्चे हो रहे हैं। इस बीच एक और खबर बीते दिन काफी वायरल हुई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बॉबी देओल नितेश तिवारी की रामायण में नजर आने वाले हैं। सिर्फ इतना ही नहीं यह भी बताया जा रहा था कि नितेश तिवारी ने बॉबी को फिल्म में कुंभकरण का रोल ऑफर किया है। हालांकि हमारे सहयोगी ई-टाइम्स की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार बॉबी देओल, नितेश तिवारी की रामायण के पार्ट नहीं है।

End of Feed